Python से अपना खुद का AI Voice Assistant बनाएं – रामू भी बना सकता है!
Python से अपना खुद का AI Voice Assistant बनाएं – रामू भी बना सकता है! 🔊 क्या आपका भी सपना है अपना खुद का 'Alexa' बनाना ? क्या आपने कभी सोचा है कि अगर मोबाइल आपको बोले: " रामू भैया , मोबाइल की बैटरी 15% है , चार्ज में लगाइए!" या "Good morning! आज का मौसम 30 डिग्री है और धूप खिली है।" तो कितना मज़ा आए ? 😄 अब ये सब सिर्फ सपना नहीं रहा , आप Python की मदद से अपना खुद का Voice Assistant बना सकते हैं — वो भी बिना किसी भारी-भरकम कोडिंग ज्ञान के! 🧠 AI Voice Assistant क्या होता है ? Voice Assistant एक ऐसा प्रोग्राम होता है जो आपकी बात को सुनता है , समझता है और फिर आपको जवाब देता है। जैसे: Google Assistant Amazon Alexa Apple Siri लेकिन ये सब बहुत बड़े-बड़े servers और भारी AI मॉडल्स पर काम करते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं एक Mini Voice Assistant की जो आप Python से अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में बना सकते हैं। 🎯 इस ब्लॉग में आप क्या सीखेंगे ? ✅ Voice Assistant की Working ✅ Python में Text-to-Speech और Spe...